Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsHeavy Rain Damages Ladhidhura Temple Road Urgent Repairs Needed
क्षतिग्रस्त हुआ लड़ीधुरा मंदिर मार्ग
बाराकोट। बारिश से लड़ीधुरा मंदिर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने शीघ्र मार्ग ठीक करने की मांग क्षतिग्रस्त हुआ लड़ीधुरा मंदिर मार्गक्षतिग्रस्त हुआ
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतWed, 20 Aug 2025 04:23 PM

बाराकोट। बारिश से लड़ीधुरा मंदिर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने शीघ्र मार्ग ठीक करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने बताया कि लगातार बारिश से लड़ीधुरा, फरतोला और पम्दा का रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। बताया कि 19 अगस्त की रात पम्दा के बसंत बल्लभ जोशी, राजेश जोशी, नवीन जोशी के आवासीय भवन के आंगन की दीवार भी गिर गई। नगेंद्र जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, नमन जोशी, उमेश जोशी, राजेश जोशी, नमन जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, रमेश जोशी ने जल्द रास्तों के सुधारीकरण की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




