Champawat News: आज मोटर स्टेशन में खड़े नहीं होंगे वाहन

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

Champawat News: चम्पावत में हरैला मेला गुरुवार को लगेगा। इस विषय पर एसडीएम, पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मोटर स्टेशन में कोई वाहन नहीं पार्क होंगे। मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा किया जाएगा।

Champawat News: आज मोटर स्टेशन में खड़े नहीं होंगे वाहन

Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में गुरुवार को हरेला मेला लगेगा। इसको लेकर एसडीएम, पुलिस और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। तय किया गया कि मोटर स्टेशन में वाहन खड़े नहीं होंगे। चम्पावत में बुधवार को हरेले मेले को लेकर बैठक हुई। इस दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बताया कि गुरुवार को मोटर स्टेशन में हरेला मेला लगेगा। मेले में होने वाली भीड़ को देखते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। इस दौरान बाजार क्षेत्र में वाहन खड़े नहीं कि जा सकेंगे। बैठक में एसडीएम बीसी पंत, कोतवाल बीएस बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, युवा व्यापार संघ अध्यक्ष मयूख चौधरी, महामंत्री आनंद अधिकारी, व्यापार संघ संरक्षक भागवत शरण राय वरिष्ठ व्यापारी दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।