लोहाघाट में हवन की आहूति के साथ राम कथा का पारायण
नगर लोहाघाट में कुमाउनी बोली में चल रही राम कथा का हवन की आहूति के साथ पारायण हुआ। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान में कई प्रतिष्ठित पुरोहितों ने भाग लिया, और रामलीला कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

जगदीश राय, लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कुमाउनी बोली में चल रही राम कथा का हवन की आहूति के साथ पारायण हो गया। दोपहर बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शुक्रवार को रामलीला मैदान में पुरोहित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, प्रदीप पांडेय, सतीश कृष्ण शास्त्री, ललित मोहन, सतीश चंद्र ने धार्मिक अनुष्ठान संपादित कराए। मानस रत्न पुरस्कार प्राप्त आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कथा का वाचन किया। हवन में मुख्य यजमान सुरेन्द्र सिंह ढेक, दलीप सिंह अधिकारी, खुशाल सिंह मेहता, चन्द्र शेखर बगौली, विनोद करायत, भैरव दत्त, कैलाश चन्द्र पांडेय, भुवन बिष्ट, ईश्वरी लाल साह रहे।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता,कैलाश बगौली,मुकेश साह,दीपक सुतेड़ी,सतीश पांडेय,गोविंद बोहरा, अमित साह,राजू गड़कोटी, हरीश मेहता, बल्लू माहरा, दीप जोशी,महेश सुतेड़ी संजय फर्त्याल,मनीष जुकरिया,सुनील चौबै, दिनेश सुतेड़ी,जगदीश लाल साह, बृजेश माहरा आनंद पुजारी,सचिन जोशी,कमलेश जोशी, गंगा दत्त जोशी, सुरेन्द्र बिष्ट, प्रकाश पुनेठा,टीका देव खर्कवाल, किरन पुनेठा, भारती माहरा, सुधा खर्कवाल, उमा ढेक, अल्का ढेक, पिंकी फर्त्याल, पुष्पा बिष्ट, रीता गहतोड़ी, सरोज पुनेठा, डोली वर्मा, दीपा जोशी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


