Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsGrand Performance of Ramleela at Lohaghat s 125th Year Celebration
लोहाघाट में रामलीला देखने हजारों लोग पहुंचे

लोहाघाट में रामलीला देखने हजारों लोग पहुंचे

संक्षेप:

हाघाट में लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया लोहाघाट। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से 125 वें वर्ष में प्रवेश कर रही लोहाघाट नगर की र

Oct 01, 2025 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से 125 वें वर्ष में प्रवेश कर रही लोहाघाट नगर की रामलीला के नौवें दिन लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला मंच हजारों की संख्या में खचाखच भरा रहा। कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में हनुमान का सीता की खोज में लंका में प्रवेश करना, अशोक वाटिका में फल खाने के दौरान हनुमान का उत्पात मचाना और लंका दहन करना। सीता की खोज में राम सेतू का निर्माण करने तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मेघनाद के पात्र नवीन बोहरा, रावण के पात्र आसू वर्मा, हनुमान के पात्र मनन वर्मा,मंदोदरी के पात्र राहुल राय और अक्षय कुमार के पात्र विकास कुमार ने बेहतरीन मंचन कर खूब तालियां बटोरी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, डायरेक्टर अजय कलखुड़िया आनंद पुजारी, दिनेश सुतेड़ी, महेश राय, ईश्वरी साह, विनय सिंह, कीर्ति बगौली, संदीप ढेक,रोहन राजपूत, क्षितिज कलखुड़िया, विनोद गोरखा, दीपक सुतेड़ी, संजय फर्त्याल, आदि रहे।