
मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं गुरु नानक देव: राज्यपाल
रीठासाहिब पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं गुरु नानक देव: राज्यपालमानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं गुरु नानक देव: रा
चम्पावत, संवाददाता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रीठासाहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरुद्वारे में मत्था टेका। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) पर गुरुद्वारा रीठा साहिब में मत्था टेका। इस दौरान राज्यपाल ने देश और प्रदेश वासियों की सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रीठासाहिब में गुरु नानक देव के चरण रज पड़ने से यह क्षेत्र दिव्यता और आत्मिक शांति से भरपूर है। राज्यपाल ने कहा कि रीठासाहिब तीर्थस्थल केवल सिख धर्म ही नहीं वरन संपूर्ण मानवता की आस्था का केंद्र है।

कहा कि देवभूमि से प्रेम, सहिष्णुता, समरसता और भाईचारे की प्रेरणा मिलती है। राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मौजूद संगत से संवाद किया। दर्शन और अरदास के बाद राज्यपाल ने गुरुद्वारा परिसर में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व रीठासाहिब पहुंचने पर डीएम मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति ने राज्यपाल का स्वागत किया। डीएम ने राज्यपाल को जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। ये रहे मौजूद गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, अजीत पाल सिंह, हरबिन्दर सिंह, सरदार मलकीत सिंह, दिलबाग सिंह बग्गा, मन्दीप सिंह, रणजीत सिंह समेत तमाम अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




