ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतशैक्षिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने मारी बाजी

शैक्षिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने मारी बाजी

लोहाघाट। पं.बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में जी-20 पर छात्र छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें...

शैक्षिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 01 Jun 2023 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहाघाट। पं.बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में जी-20 पर छात्र छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें अनामिका, अर्पिता, जागृति, काजल ने बाजी मारी।

प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समन्वयक भगवान जोशी व नवीन राम के दिशा निर्देशन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अनामिका पांडेय, निखिल कुमार, प्रिया चिल्कोटी पहले तीन स्थान में रहे। वाद विवाद में अर्पिता राय, जागृति राय ने पहला, अनिकेत जोशी, चंदन सिंह ने दूसरा, भावना राय, राखी ने तीसरा, चित्रकला में काजल राय, सुरेश बोहरा, प्रीति पहले दूसरे व तीसरे स्थान में रहे। निर्णायकों में रेणुका बिष्ट, तनुजा राय, ज्योत्सना बोरा रहे। प्रमोद पाटनी के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर किया गया। प्रधानाचार्या चौबे ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे छात्र छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें