ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतभूगर्भीय सर्वेक्षण टीम ने भारतोली को असुरक्षित बताया

भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम ने भारतोली को असुरक्षित बताया

भारतोली बाराकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग में भारतोली के पास हुए भारी भूस्खलन के बाद भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम ने गांव का दौरा कर सर्वेक्षण किया है। टीम...

भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम ने भारतोली को असुरक्षित बताया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 31 Jul 2021 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतोली बाराकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग में भारतोली के पास हुए भारी भूस्खलन के बाद भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम ने गांव का दौरा कर सर्वेक्षण किया है। टीम ने भारतोली गांव को भूस्खलन की दृष्टि से असुरक्षित बताया है।

शनिवार को भू वैज्ञानिक प्रदीप कुमार के साथ आई टीम ने भूस्खलन की जद में आए भारतोली गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारतोली में भूस्लखन से गांव के चार मकानों में रहने वाले आठ परिवारों को काफी खतरा है। उन्होंने बताया कि इस स्थान में दो मकान पूरी तरह से लटके हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। जबकि दो अन्य मकानों की ओर से भी भूस्खलन तेजी से बढ़ रहा है। भूस्खलन गांव में आगे की ओर बढ़ने की पूरी संभावनाएं हैं। भूस्खलन वाले स्थान में रॉक नहीं हैं, वहां केवल मिट्टी ही मिट्टी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर दो मकानों में रहने वाले पांच परिवारों को भूस्खलन से अत्यधिक खतरा है। जबकि दो मकानों में रहने वाले तीन परिवार भी खतरे की जद में है। वैज्ञानिक प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन चार दिन में सर्वेक्षण की विस्तृत रिर्पोट डीएम को सौंपी जाएगी। ग्राम प्रधान कविता अधिकारी, पूर्व प्रधान विनोद अधिकारी ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें