ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतजनरल ओबीसी संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए आरोप खारिज किये

जनरल ओबीसी संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए आरोप खारिज किये

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए अभद्र टिप्पणी के आरोप को सिरे से खारिज किया है। संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत को खारिज करने की मांग की है। इस...

जनरल ओबीसी संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए आरोप खारिज किये
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 11 Jun 2020 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए अभद्र टिप्पणी के आरोप को सिरे से खारिज किया है। संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत को खारिज करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने डीएम के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा।

गुरुवार को संगठन जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी और महामंत्री गोविंद बोहरा के नेतृत्व में सीएम को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने कहा एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। कहा एससी-एसटी संगठन एक्ट का दुरुपयोग कर रहा है। बताया ऐसा संगठन में फूट डालने के लिए किया जा रहा है। कहा दोनों ही संगठन परस्पर भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने पर संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा। संगठन ने शीघ्र कर्मचारियों और अधिकारियों की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन, जीवन जोशी, एलएम चतुर्वेदी, नगेंद्र जोशी, पान सिंह मेहता, जगदीश सिंह अधिकारी, रवींद्र पांडेय, बंशीधर थ्वाल और महेंद्र सिंह जीना रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें