Champawat News: गैस पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हुआ
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: टनकपुर में गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा हुआ है। 6.127 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है और 84 घरेलू कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। परियोजना प्रबंधक नीरज जोशी ने कहा कि अब पाइपलाइन की फ्लशिंग और टेस्टिंग हो रही है, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कनेक्शन और पंजीकरण का कार्य जारी है।

Champawat News: चम्पावत। टनकपुर में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां 6.127 किमी गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। जबकि 84 घरेलू कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। परियोजना प्रबंधक गैसोनेट नीरज जोशी ने बताया गया कि वर्तमान में बिछाई गई पाइपलाइन की फ्लशिंग और टेस्टिंग के साथ ही कार्की फार्म, वन विकास निगम कॉलोनी और विष्णुपुरी क्षेत्र में कनेक्शन और पंजीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।


