ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतबनबसा में निधि समर्पण अभियान का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

बनबसा में निधि समर्पण अभियान का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान बनबसा पहुंच गया है। अभियान का शुभारंभ महिलाओं ने भगवान राम की झांकी के साथ कलश यात्रा निकालकर...

बनबसा में निधि समर्पण अभियान का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 14 Jan 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान बनबसा पहुंच गया है। अभियान का शुभारंभ महिलाओं ने भगवान राम की झांकी के साथ कलश यात्रा निकालकर किया।

गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ टनकपुर खंड की ओर से निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई। अध्यक्ष जगदीश कलौनी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा निकाली। मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से महिलाओं की कलश यात्रा और भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान की सुन्दर झांकी निकाली गई। जो मुख्य बाजार, मीना बाजार, चंद मार्केट, बस स्टैंड आदि स्थानों से होते हुए वापस हनुमान मंदिर पहुंची।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें