पाला कम गिरने के बाद भी ठंड का असर बरकरार
चम्पावत में सोमवार सुबह कम मात्रा में पाला गिरा। बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। यहां सुबह शाम कड़ाके की ठंड का असर जारी है। धूप में...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 01 Feb 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें
चम्पावत में सोमवार सुबह कम मात्रा में पाला गिरा। बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। यहां सुबह शाम कड़ाके की ठंड का असर जारी है। धूप में भी तेजी नहीं होने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को चम्पावत में अपेक्षाकृत कम पाला गिरा। लेकिन सुबह के समय छा रहे कोहरे से ठंड का कहर बना हुआ है। दिन में हवा चलने का दौर जारी है। हल्के बादल छाए रहने से चमकदार धूप नहीं खिल पा रही है। ठंड से बचने के लिए हालांकि लोग धूप का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान माइनस 1.40 डिग्री और अधिकतम 15.70 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
