Champawat News: सेतू आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने सुनी समस्याएं
Champawat News: सेतू आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने नेपाल सीमा से लगे गुमदेश के किमतोली में समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ भविष्य की योजन

Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। सेतू आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने नेपाल सीमा से लगे गुमदेश के किमतोली में समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर मंथन किया। मंगलवार को सेतू आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष जोशी किमतोली पहुंचे। यहां गुमदेश संघर्ष समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान बैठक में क्षेत्र की मुख्य आजीविका के साधन कृषि, बागवानी, पशुपालन के आधुनिक तरीकों की जानकारी ली। कृषि बागवानी की आधुनिक विधियों, भंडारण, बिक्री और वन्य जीवों से सुरक्षा को लेकर मंथन किया। लोगों ने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, यातायात, पेयजल, पलायन आदि समस्याओं की जानकारी दी।
बैठक में मंजू,गिरीश चिल्कोटी, महेश अधिकारी,विजय सिंह, ओंकार धौनी, नारायण सिंह, हयात सिंह, नैन सिंह भंडारी, सुरेश सिंह, भगत सिंह, श्याम सिंह, हरीश पाटनी, प्रकाश अधिकारी, खड़क सिंह, निर्मल नाथ. अमित, सौरभ, कमल प्रथोली, हीरा राम मौजूद रहे।


