Formation of Block Executive of State Teacher Union in Champawat दूसरी बार चम्पावत ब्लॉक अध्यक्ष बने विनोद, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsFormation of Block Executive of State Teacher Union in Champawat

दूसरी बार चम्पावत ब्लॉक अध्यक्ष बने विनोद

- राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआदूसरी बार चम्पावत ब्लॉक अध्यक्ष बने विनोददूसरी बार चम्पावत ब्लॉक अध्यक्ष बने विनोददूसरी बार चम्पावत

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतThu, 15 May 2025 03:52 PM
share Share
Follow Us on
दूसरी बार चम्पावत ब्लॉक अध्यक्ष बने विनोद

राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। विनोद प्रकाश गहतोड़ी लगातार दूसरी बार चम्पावत ब्लॉक के अध्यक्ष बने। जबकि भूपेश जोशी को सचिव चुना गया। इससे पूर्व शिक्षकों ने अधिवेशन में समस्याओं पर विचार विमर्श किया। चम्पावत जीजीआईसी सभागार में राजकीय शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विशिष्ट अतिथि शंकर दत्त पांडेय और बीईओ राधेश्याम खर्कवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्नयन गोष्ठी हुई। जिसमें शिक्षकों ने समस्याओं पर विचार विमर्श किया। साथ ही स्कूलों शैक्षणिक स्तर आगे बढ़ाने पर चर्चा की। बाद में सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया।

जिसमें विनोद प्रकाश गहतोड़ी को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमित कुमार व बीना जोशी को उपाध्यक्ष, भूपेश जोशी को मंत्री, विद्यासागर भट्ट व पुष्पा को संयुक्त मंत्री बनाया गया। अशोक चंद्र को आय व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में इंदुवर जोशी, उमेद सिंह बिष्ट, भुवनेश्वरी फोनिया सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।