खून की उल्टी के बाद वन कर्मी की मौत

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

बागेश्वर के सलानी गांव में वन कर्मी नंदन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। खून की उल्टी होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खून की उल्टी के बाद वन कर्मी की मौत

बागेश्वर । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सलानी गांव के वन कर्मी की खून की उल्टी होने के बाद हालत बिगड़ गई। साथ के कर्मचारी उन्हें जिला अस्प्ताल लाए। जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलानी गनीगांव निवासी 58 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र उमेद सिंह वन विभाग में वन उपज रक्षक के पद पर तैनात हैं। वे छाती मनकोट क्षेत्र में रह रहे थे।

शनिवार की देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी होने लगी। उनके साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अल्मोड़ा हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में धारी डोबा के पास ही उनकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।