Champawat News: पनीर और दूध के दो सैंपल लैब भेजे
Champawat News: - खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों का निरीक्षण कियापनीर और दूध के दो सैंपल लैब भेजेपनीर और दूध के दो सैंपल लैब भेजेपनीर और दूध के दो सैंपल लैब भेजेपनीर
Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर और दूध के दो सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। चम्पावत में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। टीम ने प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआई लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और इस्तेमाल की जा रही कच्चे माल की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
टीम ने कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, सभी प्रकार की खरीदारी पक्के बिल से करने और स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा। निरीक्षण में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।


