Champawat News: चम्पावत बाजार में पनीर व दूध के सैंपल लैब भेजे गए

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

Champawat News: चम्पावत। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा

Champawat News: चम्पावत बाजार में पनीर व दूध के सैंपल लैब भेजे गए

Champawat News: चम्पावत। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चम्पावत बाजार में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, जैसे जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआई लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की साफ-सफाईऔर इस्तेमाल की जा रही कच्चे माल की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त हिदायत दी कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, सभी प्रकार की खरीदारी केवल पक्के बिल पर ही करें और अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करें। निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्या ल आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़चम्पावतChampawat News: चम्पावत बाजार में पनीर व दूध के सैंपल लैब भेजे गए