भूकटाव की रोकथाम को जल्द शुरू होगा सुरक्षात्मक कार्य

Sep 21, 2025 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

-बरसात में हुड्डी नदी से होता है छीनीगोठ गांव में भूकटावभूकटाव की रोकथाम को जल्द शुरू होगा सुरक्षात्मक कार्य

भूकटाव की रोकथाम को जल्द शुरू होगा सुरक्षात्मक कार्य

टनकपुर। बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत छीनीगोठ गांव में हुड्डी नदी से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम को 14.89 लाख की लागत से सुरक्षात्मक कार्य होगा। बरसात के दिनों में हुड्डी नदी उफान में आने से छीनीगोठ गांव में ग्रामीणों की भूमि को तेजी से भू कटाव कर रही है। जिससे कई बीघा भूमि रोखड़ में तब्दील हो चुकी है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आरके यादव ने बताया कि छीनीगोठ में भूकटाव रोकने को बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत 14.89 लाख रुपए का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। धन स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsFlood Protection Plan 14 89 Lakh Investment to Prevent Erosion in Chhinigoth Village
;;;