रसोई गैस के अवैध भंडारण को लेकर अभियान चलाया
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
लोहाघाट। दमकल विभाग ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। टीम नेरसोई गैस के अवैध भंडारण को लेकर अभियान चलाया रसोई गैस

लोहाघाट। दमकल विभाग ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंटों और ढाबों का निरीक्षण किया। सोमवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के नेतृत्व में फायर कर्मियों की टीम ने स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ रोड, पाटी मार्ग, खड़ी बाजार, मीना बाजार में चेकिंग की। हालांकि इस दौरान अवैध भंडारण नहीं पाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सुनील जोशी, उमेश चंद्र, प्रियंका बिष्ट और पूजा राणा शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


