घास के लुट्टों में आग लगी, भैंस झुलसी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतलोहाघाट। बाराकोट के चामी चौमेल गांव में गोशाला के पास लुट्टों में आघास के लुट्टों में आग लगी, भैंस झुलसी घास के लुट्टों में आग लगी, भैंस झुलसी घास के

जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट के चामी चौमेल गांव में गोशाला के पास लुट्टों में आग लग गई। इस दौरान गोशाला में बंधी भैंस भी आंशिक रूप से झुलस गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने बताया कि सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे गांव के टीका सिंह की गोशाला के पास लगाए गए घास के लुट्टो में आग लग गई। आग से छह लुट्टे खाक हो गए। इसी दौरान गोशाला में बंधी भैंस भी आग की चपेट में आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में हयात सिंह, भुवन सिंह, आदि देवी, दीपा देवी, सुरेश सिंह और गंगा सिंह ने सहयोग दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


