बनबसा में बीमारी से मरे हवलदार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मृतक हवलदार हरीश चंद का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ बनबसा शारदा घाट में किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। 12 कुमाऊं बटालियन और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हरीश चंद 35 वर्ष के थे और हाल ही में अवकाश पर घर आए थे।

मृतक हवलदार हरीश चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी l बनबसा शारदा घाट में मंगलवार सुबह हवलदार हरीश चंद का अंतिम संस्कार किया गया l 12 कुमाऊं बटालियन सूबेदार हर सिंह, सीमा सुरक्षा बल कंपनी के असिस्टेंट कमांडर ज्सोवंता सेनापति, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने पुष्प चक्र अर्पित किए। 26 राजपूत बटालियन के सूबेदार जय सिंह और जवानों ने अंतिम सलामी दी l मृतक जवान के ताऊ खीम चंद एवं चाचा हर्ष बहादुर चंद ने मुखाग्नि दी। यहां पुष्कर कापड़ी, भरत प्रसाद, कैप्टन भानी चंद, बलवीर चंद, लक्ष्मण चंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
गुदमी निवासी 35 वर्षीय हरीश चंद 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। वे अवकाश पर घर आए थे। इसी दौरान बीते नौ फरवरी को तबियत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


