काश्तकारों को मिलेगा किसान सम्मान पुरस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत जिले के प्रगतिशील काश्तकारों को किसान सम्मान पुरस्कार मिलेगा। यह पुरस्कार नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलाजी योजना के तहत दिया जाएगा। श्रेष्ठ काश्तकारों को 31 मई तक आवेदन पत्र जमा करना होगा, जिसमें आधार कार्ड और बैंक खाते की छायाप्रति शामिल होनी चाहिए।

काश्तकारों को मिलेगा किसान सम्मान पुरस्कार

चम्पावत। जिले के प्रगतिशील काश्तकारों को किसान सम्मान पुरस्कार मिलेगा। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलाजी योजना के तहत पुरस्कार दिया जाएगा। सीएओ धनपत कुमार ने बताया कि फसल, सब्जी, दुग्ध, मत्स्य और रेशम उत्पादन करने वाले श्रेष्ठ काश्तकारों को पुरस्कार दिया जाएगा। काश्तकारों को संबंधित पशु चिकित्साधिकारी, कृषि प्रभारी, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक से आवेदन लेकर 31 मई तक आवेदन पत्र जमा करने होंगे। बताया कि काश्तकारों को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड तथा बैंक खाते की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।