सरस कार्बेट महोत्सव में होंगी साहसिक गतिविधियां

Feb 17, 2026 11:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

टनकपुर में 18 से 24 फरवरी तक सरस कार्बेट महोत्सव में साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पैरामोटरिंग, हॉट एयर बलूनिंग, पैराग्लाइडिंग, एस्ट्रो टूरिज्म, बर्ड वॉचिंग, वाइल्ड लाइफ सफारी, ट्रैकिंग, एंग्लिंग मीट, डाउनहिल साइक्लिंग और रिवर राफ्टिंग शामिल हैं। 24 फरवरी को टनकपुर में विशेष फोटो प्रदर्शनी भी होगी।

सरस कार्बेट महोत्सव में होंगी साहसिक गतिविधियां

चम्पावत। टनकपुर में 18 से 24 फरवरी तक प्रस्तावित सरस कार्बेट महोत्सव में तमाम साहसिक गतिविधियां होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार उचौलीगोठ में 18 से 21 फरवरी तक पैरामोटरिंग और 20 व 21 फरवरी को हॉट एयर ब्लूनिंग प्रतियोगिता होगी। 18 से 21 तक डांडा-ककनई में पैराग्लाइडिंग, 19 व 20 फरवरी को एबट माउंट में एस्ट्रो टूरिज्म एवं बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम होगा। 18 व 19 फरवरी को नंधौर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में वाइल्ड लाइफ सफारी होगी। 21 फरवरी को कॉर्बेट ट्रेल चौड़ाराजपुरा-गौड़ी-बाघ बरूड़ी-फुंगर में ट्रैकिंग होगी। 21व 22 फरवरी को पंचेश्वर में एंग्लिंग मीट, 21 व 22 फरवरी को लोहाघाट से टनकपुर डाउनहिल साइक्लिंग, 23 फरवरी को चूका से खिरद्वारी एमटीबी ऑफ रोड साइक्लिंग होगा।

जबकि 21 से 24 फरवरी तक चरण मंदिर से बूम तक रिवर राफ्टिंग और 24 फरवरी को टनकपुर में विशेष फोटो प्रदर्शनी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।