Champawat News: लोहाघाट में महिलाओं को सम्मानित किया
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: लोहाघाट। लोहाघाट में महिला सशक्तिकरण व स्वरोजगार से सम्मान तक लोहाघाट में महिलाओं को सम्मानित कियालोहाघाट में महिलाओं को सम्मानित कियालोहाघाट में महिल

Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट में महिला सशक्तिकरण व स्वरोजगार से सम्मान तक कार्यक्रम हुआ। सोमवार को नेहरु पार्क में पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। सुषमा फत्र्याल ने बताया कि स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी रहीं। कार्यक्रम में फोर्ती, रायनगर चौड़ी, कलीगांव, कोलीढेक, राइकोट, कलचौड़ा, डुंगरी फर्त्याल, पाटन-पाटनी, खूना बोरा, डैंसली, सुंई, फोर्ती, मोत्यूराज, झलान देव,डुंगरी फर्त्याल की सैंकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।


