ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतजन आक्रोश सभा में कर्मचारी करेंगे भागीदारी

जन आक्रोश सभा में कर्मचारी करेंगे भागीदारी

देहरादून में आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारी शामिल होंगे। इस संबंध में कर्मचारियों ने बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति...

जन आक्रोश सभा में कर्मचारी करेंगे भागीदारी
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 10 Jun 2023 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

टनकपुर। देहरादून में आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारी शामिल होंगे। इस संबंध में कर्मचारियों ने बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार की। सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति ने रोडवेज वर्कशॉप कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता मोहन सिंह कार्की ने की। जिसमें 15 जून को देहरादून में होने वाली जन आक्रोश सभा में भागीदारी करने के लिए विचार विमर्श किया गया। यहां प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश गोस्वामी, संरक्षक मोहन देव भट्ट, सूरज भारद्वाज, किशनलाल, ओम प्रकाश गुप्ता, हरीश जुयाल, महेश शर्मा आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें