ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में बारिश के बीच कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन VIDEO

चम्पावत में बारिश के बीच कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन VIDEO

उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन का बेमियादी कार्य बहिष्कार पांचवे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बारिश और ठंड के बाद भी प्रदर्शन किया। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण खत्म नहीं करने तक आंदोलन में...

चम्पावत में बारिश के बीच कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 06 Mar 2020 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन का बेमियादी कार्य बहिष्कार पांचवे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बारिश और ठंड के बाद भी प्रदर्शन किया। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण खत्म नहीं करने तक आंदोलन में जमे रहने का ऐलान किया।

शुक्रवार को कर्मचारियों ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता सुरेंद्र सिंह सौन, जीवन ओली, एलएम चतुर्वेदी और बंशीधर थ्वाल के नेतृत्व में उन्होंने जम कर नारेबाजी की। कहा कि सरकार उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। इसका खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ेगा। बाद में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सामान्य और ओबीसी श्रेणी के कई कर्मचारी बगैर पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसाना उठाना पड़ा है।

कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में जल निगम, जल संस्थान, ऊर्जा, परिवहन विभाग के कर्मचारियों को आंदोलन से मुक्त रखा गया है। कर्मचारी नेता रवींद्र पांडेय ने बताया कि 12 मार्च के बाद इन सभी विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में जीवी दुर्गापाल, पंकज चौहान, प्रकाश जोशी, होशियार सिंह, राजेंद्र सिंह सामंत, केके जोशी, आरएन पंत, गजेंद्र गिरी, नवीन सिंह बिष्ट, संजय चौहान, महेश चंद्र पांडेय, प्रदीप चौहान, महेंद्र सिंह, हेम जोशी, महिपाल सिंह बिष्ट, विजय पाठक, गिरीश पांडेय, सोमनाथ गर्ग, समेत तमाम कर्मचारी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें