ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपदोन्नति में आरक्षण खत्म होने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई

पदोन्नति में आरक्षण खत्म होने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई

उत्तराखंड जनरल ओबीसी फेडरेशन ने पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने के अदालत के निर्णय का स्वागत किया है। संगठन सदस्यों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।शुक्रवार को विकास भवन परिसर में उत्तराखंड जनरल ओबीसी...

पदोन्नति में आरक्षण खत्म होने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 07 Feb 2020 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड जनरल ओबीसी फेडरेशन ने पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने के अदालत के निर्णय का स्वागत किया है। संगठन सदस्यों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।शुक्रवार को विकास भवन परिसर में उत्तराखंड जनरल ओबीसी फेडरेशन ने अदालत के फैसले का स्वागत किया। सदस्यों ने फैसले को न्याय की जीत बताया। बाद में संगठन अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता और जिला मंत्री जीवन चंद्र ओली के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय बाद अदालत ने पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय लिया है। सदस्यों ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि अदालत ने पदोन्नति में आरक्षण वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर करने के आदेश दिए हैं। इससे सामान्य वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। बैठक में गोविंद सिंह बोहरा, सुरेंद्र सिंह सौन, एलएम चतुर्वेदी, एनके जोशी, रवींद्र पांडेय, हरीश गहतोड़ी, पुष्कर सिंह बोहरा, बची सिंह बिष्ट, एस सिद्दीकी, एमएस जीना, बंशीधर थ्वाल, होशियार सिंह कार्की, महिपाल सिंह, सुरेश जोशी, चिंतामणी कापड़ी, राजेंद्र भट्ट, रघुनंदन पंत, राजीव बोहरा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें