मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत के नगर पंचायत पाटी के निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर मतदान दलों और मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता पर जोर दिया गया।

मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न

सतीश जोशी, चम्पावत। नगर पंचायत पाटी में अध्यक्ष और सदस्यों के निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत चुनाव के संपादन के लिए नियुक्त किए गए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण और मतगणना पर्यवेक्षकों तथा मतगणना सहायकों का प्रथम प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान की गोपनीयता, शुचिता तथा पूरी तरह से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कानूनी व तकनीकी जानकारियां प्रदान की गईं।

सत्र के दौरान चुनाव के दिन बरती जाने वाली सभी जरूरी सावधानियों और नियमों के बारे में चरणबद्ध तरीके से विस्तार से समझाया गया, ताकि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। प्रशिक्षण के व्यावहारिक सत्र में डिजिटल प्रस्तुतीकरण के जरिए मतदान दल के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। मुख्य प्रशिक्षकों ने उपस्थित कार्मिकों को चुनाव और मतगणना से जुड़े नियमों की बारीकी से जानकारी दी और उनके संशयों का निवारण किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी संबंधित प्रशिक्षार्थी, अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।