ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद

चम्पावत में यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद

एसपी ने जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू की है। इस संबंध में उन्होंने नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाद में नगर पालिका...

चम्पावत में यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 16 Sep 2021 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

एसपी ने जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू की है। इस संबंध में उन्होंने नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष, व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की।

गुरुवार को एसपी देवेंद्र पींचा ने नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर स्टेशन, खेतीखान तिराहा और रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने के तमाम संभावनाओं को टटोला। बाद में एसपी कार्यालय में पालिकाध्यक्ष, व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।

फेरी लगाने वालों का सत्यापन और नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। नगर पालिका से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिये भी वार्ता की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सीओ अविनाश वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, व्यापार नगर मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, सचिव नवल जोशी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल भंडारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें