द्वार पर चिपकाए दशहरा गंगा पत्र
रविवार को गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घर के दरवारों पर गंगा दशहरा द्वार पत्र चिपकाए। महिलाओं ने उपवास रखा। पुरोहित दिनेश तिवारी और...
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 20 Jun 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें
रविवार को गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घर के दरवारों पर गंगा दशहरा द्वार पत्र चिपकाए। महिलाओं ने उपवास रखा। पुरोहित दिनेश तिवारी और दिनेश पांडेय ने बताया कि इस दिन लोगों का तारण करने के लिए मां गंगा ने धरती पर अवतार लिया था। मां गंगा के तीव्र वेग से धरती को बचाने के लिए भगवान शंकर ने मां गंगा को अपनी जटा में लपेट लिया था।