ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने शारदा में लगाई छलांग

पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने शारदा में लगाई छलांग

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने शनिवार देर रात शारदा नदी में छलांग लगा दी। समय रहते जल पुलिस और गोताखोरों ने महिला का रेस्क्यू कर जान बचा...

पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने शारदा में लगाई छलांग
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 24 Oct 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने शनिवार देर रात शारदा नदी में छलांग लगा दी। समय रहते जल पुलिस और गोताखोरों ने महिला का रेस्क्यू कर जान बचा ली। बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक वार्ड-1 शारदा घाट निवासी विवाहिता ने पति के बीच हुए मामूली झगड़े से तंग आकर यह बड़ा आत्मघाती कदम उठाया। विवाहिता अपने पति और बच्चों के साथ शारदा घाट में किराए के मकान में रहती है। शराब के नशे में पति से झगड़े और मारपीट के बाद महिला शारदा घाट किनारे चली गई और उफनती नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में कूदी। करीब सौ मीटर तक बही महिला को उन्होंने बचा लिया। गोताखोर रविंद्र पहलवान ने बताया कि महिला को उपचार के लिए एंबुलेंस से संयुक्त अस्पताल टनकपुर लाया गया। जिसके बाद उसे सामान्य अवस्था में घर भेज दिया गया है। रेस्क्यू टीम में जल पुलिस के गौरव दुर्गापाल और स्थानीय तैराक सूरज शर्मा, बाबू कश्यप और रंजीत शर्मा रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें