दवाओं के तीन सैंपल जांच के लिए भेजे
चम्पावत में औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। तीन मेडिकल स्टोर्स की जांच के दौरान दवाओं के तीन सैंपल जांच के लिए भेजे गए। संचालकों को नियमों का पालन करने और बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स न देने के निर्देश दिए गए।

सतीश जोशी, चम्पावत। औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के तीन सैंपल जांच के लिए भेजे। मेडिकल स्टोर संचालको को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। चम्पावत पुलिस लाइन क्षेत्र में शनिवार को औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। अभियान के तहत कुल तीन मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर्स में ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाइयों के मौजूदा स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन और उनकी रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच की गयी। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि इस दौरान विभिन्न दवाईयों के तीन नमूने जांच के लिए लैब में भेजे।
उन्होंने मेडिकल स्वामियों से बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स दवाएं नहीं देने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


