ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतडॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डिग्री कॉलेज के छात्र सुबह 10 बजे डीएच में धरने पर बैठ गए। छात्रों ने अस्पताल...

डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 10 Jun 2023 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत। जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डिग्री कॉलेज के छात्र सुबह 10 बजे डीएच में धरने पर बैठ गए। छात्रों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर ने बताया कि बीते दिनों ललुवापानी निवासी 40 वर्षीय महिला ममता देवी चारा काटते वक्त पेड़ से गिर गई। जिसके बाद उनके गांव में लकड़ी का सिनका घुस गया था। छात्रों ने आरोप लगाया कि गांव के अंदर से लकड़ी निकालने के बजाय चिकित्सकों ने बाहर से टांके लगा दिए। जिसके बाद उसे रेफर कर दिया। बताया कि इसके बाद महिला के परिजन उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया। छात्रों ने बताया कि महिला का पांव सूज गया है। उन्होंने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। डिग्री कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री से जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ बदलने की मांग की है। साथ ही इन पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल के भीतर छात्रों का धरना प्रदर्शन फिलहाल जारी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें