Champawat News: ‘पूर्णागिरि रोपवे का निर्माण समय पर करें’

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

Champawat News: - डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिएपूर्णागिरि रोपवे का निर्माण समय पर करेंपूर्णागिरि रोपवे का निर्माण समय पर करेंपूर्णागिरि रोपवे का निर्माण समय

Champawat News: ‘पूर्णागिरि रोपवे का निर्माण समय पर करें’

Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार ने मां पूर्णागिरि रोपवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को डीएम मनीष कुमार ने पूर्णागिरि में निर्माणाधीन रोपवे का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी ली।प्रोजेक्ट मैनेजर रोपवे महेंद्र सिंह ने बताया कि 45 करोड़ रुपये से रोपवे बनाया जा रहा है। रोपवे की लंबाई 950 मीटर और ऊंचाई करीब 250 मीटर है। रोपवे में दो केबिन लगाए जा रहे हैं। हर केबिन में 61 यात्री आ सकेंगे। बताया कि हर घंटे लगभग 800 यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

श्रद्धालु पांच मिनट में रोपवे के माध्यम से यात्रा पूरी करेंगे। इधर बाद में डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि सीएम के एक सितंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया। डीएम ने इंजीनियरिंग के छात्रों से संवाद भी किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़चम्पावतChampawat News: ‘पूर्णागिरि रोपवे का निर्माण समय पर करें’