नलकूप खंड के ईई का एक दिन का वेतन रोका

Mar 02, 2026 03:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

- बहुउद्देशीय शिविर में अनुपस्थित रहने पर की कार्रवाईनलकूप खंड के ईई का एक दिन का वेतन रोकानलकूप खंड के ईई का एक दिन का वेतन रोकानलकूप खंड के ईई का

नलकूप खंड के ईई  का एक दिन का वेतन रोका

चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बहुउद्देशीय शिविर में गैर हाजिर रहने पर ये कार्रवाई की गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि बनबसा में बीते शनिवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया था। बताया कि शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता शिविर में मौजूद नहीं थे। फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर पाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।