फीस पारदर्शिता, छात्र सुरक्षा और समग्र विकास पर विशेष जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

-परिवहन शुल्क बढ़ोतरी पर डीएम ने निजी विद्यालयों की समीक्षा बैठक लीफीस पारदर्शिता, छात्र सुरक्षा और समग्र विकास पर विशेष जोर

फीस पारदर्शिता, छात्र सुरक्षा और समग्र विकास पर विशेष जोर

सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद के निजी विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, पारदर्शिता, शुल्क नियंत्रण, विद्यालयी व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। डीएम ने राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत अध्ययनरत सभी पात्र छात्रों को समयबद्ध प्रतिपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि प्रवेश शुल्क केवल एक बार लिया जाए तथा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से पुस्तकें, ड्रेस या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।