ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपुलिस लाइन में आपदा से बचाव का प्रदर्शन किया

पुलिस लाइन में आपदा से बचाव का प्रदर्शन किया

पुलिस लाइन में आपदा से बचाव का प्रदर्शन किया गया। पुलिस, फायर, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों ने बचाव के तरीके बताए। डीजीपी अशोक कुमार ने जवानों के...

पुलिस लाइन में आपदा से बचाव का प्रदर्शन किया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 27 May 2022 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस लाइन में आपदा से बचाव का प्रदर्शन किया गया। पुलिस, फायर, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों ने बचाव के तरीके बताए। डीजीपी अशोक कुमार ने जवानों के प्रदर्शन की सराहना की।

चम्पावत पुलिस लाइन में बीते गुरुवार देर सायं आपदा से बचाव का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों ने घरेलू सामान और स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर बना घायल को खाई से निकालने, बचाव अभियान, घायल को कंधे और अन्य तरीकों से बचाने का प्रदर्शन किया। इसके अलावा डूबते व्यक्ति को थ्रोइंग रोप से बचाना, प्राथमिक उपचार के दौरान सीवीआर देने का भी प्रदर्शन भी किया। डीजीपी अशोक कुमार ने जवानों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सुरक्षा उपकरण समेत अन्य तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बाद में आपदा मित्रों को आपदा किट का वितरण भी किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें