आईटीबीपी के जवानों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत में आगामी मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। 36वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में उपकरणों के सही उपयोग और तकनीकी बारीकियों पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित हो सके।

आईटीबीपी के जवानों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

सतीश जोशी, चम्पावत। आगामी मानसून सीजन के दौरान जनपद में किसी भी संभावित आपदा से निपटने और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिसके तहत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट के अधिकारियों और जवानों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डीएम मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में तथा एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के दिशा-निर्देशानुसार 36 बटालियन आईटीबीपी परिसर लोहाघाट में आयोजित शिविर में जवानों को वाहिनी में उपलब्ध अत्याधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों की कार्यशीलता को प्रदर्शित किया गया।

आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर भरत गुसाईं और डीडीएमए के सहायक प्रभारी दीपक भट्ट ने जवानों को आपदा के समय इन उपकरणों के सही व त्वरित इस्तेमाल के साथ-साथ उनके आवश्यक रख-रखाव और तकनीकी बारीकियों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में बिना किसी तकनीकी बाधा के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट के कमांडेंट संजय कुमार, ट्रेनिंग ऑफिसर व असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर गौरव कुमार सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी, कार्मिक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।