डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण शुरू

Feb 24, 2026 12:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। सभी चार्ज अधिकारी और जनगणना क्लर्कों को मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मकान सूचीकरण का उद्देश्य हर परिवार तक पहुंचना और सटीक डेटा तैयार करना है। इस दौरान बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।

डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण शुरू

चम्पावत। चम्पावत में डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण शुरू हुआ। सभी चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जनगणना क्लर्कों को मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल से प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर्स सहायक निदेशक अरविंद कुमार, हिमांशु सिंह जंतवाल एवं भावेश धीमान ने बताया कि डिजिटल डेटा कलेक्शन को प्राथमिकता दी जा रही है। बताया कि मकान सूचीकरण का उद्देश्य केवल भवनों की गिनती करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचने के लिए सटीक आधार तैयार करना है। हाउस लिस्टिंग के दौरान बिजली, पानी, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विवरण दर्ज किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।