Champawat News: मानेश्वर महादेव मंदिर मे भजन हुए
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: चम्पावत के मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बाबा धर्मपुरी महाराज ने शुभारंभ किया। कई श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत किए, जैसे 'शिव शंकर तेरी जय हो' और 'मेरे शंकर को मना लो'। इस मौके पर स्थानीय भक्त भी शामिल हुए।

Champawat News: चम्पावत। मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। शुभारंभ बाबा धर्मपुरी महाराज ने किया। शिव शंकर तेरी जय हो भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मदन कलौनी ने भोलेनाथ से निराला कोई और नहीं., ईश्वर गिरी ने जय शंकरा तेरा घोटा पिया., पूर्णानंद लोहनी ने मेरे शंकर को मना लो. और कुंदन पाटनी ने भोले बाबा की बरतिया हिमाचल को चली.. की प्रस्तुति दी। यहां महेश बोहरा, नवीन बोहरा, हेमंत बोहरा, हयात कुंवर, खीम सिंह और रामू पांडेय समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


