श्रद्धालुओं ने लाइन में लग कर किए दर्शन
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
- मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुश्रद्धालुओं ने लाइन में लग कर किए दर्शन श्रद्धालुओं ने लाइन में लग कर किए दर्शन श्रद्धालुओं न
मृदुल, टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं ने लाइन लग कर दर्शन किए। सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर बैरिकेटिंग की गई। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। देर रात तक हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर मां के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। थकान के बावजूद श्रद्धालु जोश से भरे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने काली मंदिर और मुख्य मंदिर बैरिकेटिंग की। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


