ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतदेवीधार मेले में इस बार नहीं उठेगा देवी रथ

देवीधार मेले में इस बार नहीं उठेगा देवी रथ

मां भगवती मंदिर देवीधार में जुलाई में होने वाले देवीधार महोत्सव को लेकर कई अहम निर्णय लिए। कोरोना वायरस के चलते इस बार मेले में देवीरथ नहीं उठेगा। देव डांगर हाथ में प्रतिमा लेकर जाएंगे। मुख्य मेले के...

देवीधार मेले में इस बार नहीं उठेगा देवी रथ
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 14 Jun 2020 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मां भगवती मंदिर देवीधार में जुलाई में होने वाले देवीधार महोत्सव को लेकर कई अहम निर्णय लिए। कोरोना वायरस के चलते इस बार मेले में देवीरथ नहीं उठेगा। देव डांगर हाथ में प्रतिमा लेकर जाएंगे। मुख्य मेले के दिन केवल देव डांगर और पुजारी ही मंदिर में जाएंगे। झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यापारिक गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है। रविवार को देवीधार में समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और सचिव प्रकाश राय के संचालन में हुई बैठक में बताया कि सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देश पर मेले का आयोजन होगा। महोत्सव के अन्य कार्यक्रमों सहित झांकी, व्यापारिक गतिविधियां आदि नहीं निकाली जाएगी। पांच जुलाई को मुख्य मेले के दिन देवडांगर और पुजारी के अतिरिक्त अन्य लोगों को आने की मनाही होगी। कलीगांव, रायनगर और डेंसली से मंदिर तक देवीरथों के बजाय देवी प्रतिमा और अस्त्र-शस्त्रों को प्रतीकात्मक लघु रथों या टोकरी में रखकर देवडांगर आएंगे। उन्होंने तीनों गांव के देवडांगरों को समय अंतराल से आने के बारे में प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, ग्राम प्रधान रायनगर जितेन्द्र राय, प्रधान डैंसली सोनू बिष्ट,आनंद पुजारी, मनोज कापड़ी, मदन राम, शेखर गोरखा, भैरव दत्त राय, शेर सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें