राष्ट्रीय पटल पर दिखेंगे विकास कार्य

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में डीएम मनीष कुमार ने बैठक में अधिकारियों केा निर्देश दिए।

राष्ट्रीय पटल पर दिखेंगे विकास कार्य

सतीश जोशी,चम्पावत। एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में डीएम मनीष कुमार ने बैठक में अधिकारियों केा निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों को पुरस्कार के नामांकन के लिए भेजा जाएगा। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को किए गए विशिष्ट और सफल कार्यों का संकलन पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स के नामांकन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक मे सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीएओ धनपत कुमार, एपीडी विम्मी जोशी, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डीईएसटीओ दीप्तकीर्ति तिवारी, डीएचओ मोहित मल्ली आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।