ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतटनकपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

टनकपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

टनकपुर के मोतीराम चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश नही लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस नगर...

टनकपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 06 Dec 2019 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

टनकपुर के मोतीराम चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश नही लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि लगातार प्याज साथ साथ अन्य खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल आदि के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश सरकार को इसके लिए जल्द ही कोई कार्रवाई करनी चाहिए। गरीब लोग इस महंगाई की मार से परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान हेमचंद जोशी, अशोक मुरारी, देवेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, सूरज बोहरा, भैरव दत्त जोशी, फैसल सिद्दीकी, कामरान अंसारी, रजा हुसैन, मो. दानिश, नीरज मिश्रा, गौतम चंद, राहुल कुमार, हर्षित शर्मा, गौरव शर्मा, गुलशन वर्मा, सुभान राजा, हितेश कुणाल, कबीर सिंह जोंटी, आसिफ खान, मोहन सिंह, मोनिश सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें