ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतआबादी के बीच से क्वारंटाइन सेंटर हटाने की मांग

आबादी के बीच से क्वारंटाइन सेंटर हटाने की मांग

आबादी के बीच नगर के एक होटल में क्वारंटाइन सेंटर बनाने पर स्थानीय लोगों ने फिर से इसका विरोध किया है। उन्होंने प्रशासन से नगर से दूर क्वारंटाइन सेंटर बनाने की मांग उठाई है। इस दौरान लोगों ने घरों में...

आबादी के बीच से क्वारंटाइन सेंटर हटाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 16 Apr 2020 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

आबादी के बीच नगर के एक होटल में क्वारंटाइन सेंटर बनाने पर स्थानीय लोगों ने फिर से इसका विरोध किया है। उन्होंने प्रशासन से नगर से दूर क्वारंटाइन सेंटर बनाने की मांग उठाई है। इस दौरान लोगों ने घरों में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। नगर के पिथौरागढ़ मार्ग के एक होटल में क्वारंटाइन सेंटर बनाने पर लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि ने प्रशासन ने नगर के बीचों बीच क्वारंटाइन सेंटर एक होटल में बना दिया है। जिससे स्थानीय लोगों में कोरोना के खौफ के चलते मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ रहा है। होटल के करीब उनके परिवार रहते हैं। जिसमें बुजुर्ग और बच्चे भी रहते हैं। नगर के बीचों बीच क्वारंटाइन सेंटर बनाने से हर वक्त डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए आबादी से दूर क्वारंटाइन सेंटर बनाने की मांग उठाई। इसे लेकर गंगा दत्त गड़कोटी, खीम सिंह ढेक, रमेश मुरारी, शेखर उप्रेती, गंगा दत्त मुरारी, नवीन खर्कवाल, श्याम सिंह ढेक, जगदीश सिंह ढेक, नवीन पुनेठा, हितेश मुरारी, दिवान सिंह ढेक, छत्तर सिंह माहरा, प्रेम चन्द्र गड़कोटी, जगदीश सिंह मेहता आदि ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें