ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतक्वैरालाघाटी को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

क्वैरालाघाटी को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

जनकवि डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी शूल ने विश्व पर्यटन दिवस पर क्वैराला घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। कहना है कि वीर संग्राम सिंह कार्की की कर्मस्थली रही क्वैराला घाटी उपेक्षा का...

क्वैरालाघाटी को पर्यटन स्थल बनाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 27 Sep 2020 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जनकवि डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी शूल ने विश्व पर्यटन दिवस पर क्वैराला घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। कहना है कि वीर संग्राम सिंह कार्की की कर्मस्थली रही क्वैराला घाटी उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। क्वैराला घाटी में संग्राम सिंह कार्की की ओर से बनाया गया नौला, कार्कीकोट किला और घोड़ों का अस्तबल घोड़ागोठ स्थित है। बताया कि संग्राम सिंह कार्की की धरोहर बची रहे इसके लिए यहां पर्यटन स्थल का विकास करना आवश्यक है। जिससे ऐतिहासिक धरोहरों का रखरखाव हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें