Champawat News: लधियाघाटी में उगने वाली जड़ी-बूटियों पर अनुसंधान करें

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

Champawat News: चम्पावत के लधियाघाटी क्षेत्र में औषधीय जड़ी-बूटियों पर अनुसंधान की मांग बढ़ी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजा है, जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र में जड़ी-बूटियों की प्रचुरता है। उनका मानना है कि इन जड़ी-बूटियों से गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है।

Champawat News: लधियाघाटी में उगने वाली जड़ी-बूटियों पर अनुसंधान करें

Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र में स्थित विभिन्न औषधीय प्रजाति की जड़ी-बूटियों पर अनुसंधान किए जाने की मांग दिनों दिन जोर पकड़ते जा रही है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में जड़ी-बूटियों का अपार भंडार मौजूद है। लधिया घाटी के ग्रामीणों ने जड़ी बूटी पर अनुसंधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र के ब्यानधुरा, सकलधाम महर पिनाना के आसपास के नाप खेतों और जंगलों में जड़ी-बूटियों तथा कई प्रकार के औषधीय पौधे हैं। जिनसे संजीवनी बूटी की तरह औषधीय उपचार किए जा सकते हैं।

इन जड़ी-बूटियों से सर्पदंश, हार्ट अटैक और कैंसर आदि गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है। कहा गया है कि क्षेत्र के कई जानकार लोग उपलब्ध जड़ी-बूटियों के माध्यम से सर्पदंश सहित अन्य बीमारियों का सफलता पूर्वक उपचार कर रहे हैं। यदि शासन स्तर पर क्षेत्र में उपलब्घ जड़ी-बूटियों के भंडार का अनुसंधान और विदोहन किया जाता है तो चिकित्सा क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण दवाएं मिल सकती हैं और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़चम्पावतChampawat News: लधियाघाटी में उगने वाली जड़ी-बूटियों पर अनुसंधान करें