Champawat News: लोहाघाट की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना में हो रही देरी
Champawat News: लोहाघाट की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना में देरी हो रही है, जिससे लोगों को पानी की नियमित आपूर्ति में समस्याएं हो रही हैं। सीएम धामी ने 2025 में इस योजना की घोषणा की थी, लेकिन निर्माण सुस्त गति से चल रहा है। लोग जल्द से जल्द योजना शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना में देरी हो रही है। लोगों ने शीघ्र सरयू लिफ्ट योजना शुरू करने की मांग की है। जल संस्थान पानी की नियमित आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोहाघाट नगर के लोगों को सरयू लिफ्ट पेयजल योजना पूरी होने का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन योजना के निर्माण में देरी हो रही है। यहां सीएम धामी ने वर्ष 2025 में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की घोषणा की थी। उसके बाद इसी साल फरवरी में इसकी वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की। लेकिन तब से योजना सुस्त गति से चल रही है।
वन आपत्ति के साथ ही डिाइन स्वीकृति का काम होना बांकी है। लोगों का मानना है कि इस तरह देरी होने पर सरयू लिफ्ट योजना बनने में कई साल लग सकते हैं। लोगों ने योजना बनने तक अन्य स्थानों से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर में रोजाना 2160 केएल पानी की जरूरत है। लोहावती नदी से रोजाना 400 केएल, बनस्वाड़ से 200 केएल, फोर्ती गधेरे से 50 केएल और शिवालय के पास नलकूप से केवल 40 केएल पानी मिल रहा है।


