ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतखालगढ़ा में दीप महोत्सव भव्य रुप से मनाया जाएगा

खालगढ़ा में दीप महोत्सव भव्य रुप से मनाया जाएगा

लोहाघाट में विकास खंड लोहाघट के खालगढ़ा में होने वाले तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए महोत्सव समिति का गठन किया गया।...

खालगढ़ा में दीप महोत्सव भव्य रुप से मनाया जाएगा
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतTue, 25 Sep 2018 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहाघाट के विकास खंड लोहाघट के खालगढ़ा में होने वाले तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए महोत्सव समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से माधो सिंह अधिकारी को महोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। माधो सिंह की अध्यक्षता और दीपक जोशी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि दो नवंबर से चार नवंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शैक्षिक, खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव समिति के गठन पर माधो सिंह अधिकारी को अध्यक्ष, चांद सिंह बोहरा, मोहित पांडेय को उपाध्यक्ष, आनंद सिंह ओली संरक्षक, मदन कलौनी, शिवराज अधिकारी मुख्य सचिव, राजीव सगटा कोषाध्यक्ष, नकुल पंत सहायक सदस्य, दीपक जोशी, संजय पांडेय को मुख्य मंच संचालक चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें