ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत

चम्पावत में बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत

जिले के दूरस्थ डांडा ग्राम पंचायत में एक महिला ने बच्चे के जन्म के बाद दम तोड़ दिया। महिला की मौत का कारण अत्यधिक रक्तश्राव बताया जा रहा है। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है। मुख्यायल से 67 किमी दूर डांडा...

चम्पावत में बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 17 Jul 2019 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के दूरस्थ डांडा ग्राम पंचायत में एक महिला ने बच्चे के जन्म के बाद दम तोड़ दिया। महिला की मौत का कारण अत्यधिक रक्तश्राव बताया जा रहा है। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है। मुख्यायल से 67 किमी दूर डांडा के कठौली गांव में आज तक सड़क नहीं पहुंची है। जिसका खामियाजा प्रसूता को भुगतना पड़ा।

सोमवार रात ममता देवी(23) पत्नी हयात सिंह को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सड़क नहीं होने के कारण महिला को एनएम सेंटर नहीं लाया जा सका। मंगवार सुबह महिला ने घर में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद महिला का दर्द कम नहीं हुआ और लगातार रक्त श्राव जारी रहा। इससे प्रसव के महज एक घंटे के बाद ममता की मौत हो गई। पति हयात सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में एएनएम केंद्र तो है, लेकिन एएनएम के मौजूद नहीं होने से उन्हें सहायता नहीं मिल पाई। रोड से ज्यादा फासला होने की वजह से महिला को टनकपुर अस्पताल ले जाने का भी वक्त नहीं था। इससे ममता को अपनी जान गवानी पड़ी। इधर एएनएम संतोष कंबोल का कहना है कि केंद्र में प्रसव के लिए कोई सुविधा नहीं है। ममता को अंतिम टीका अप्रैल में लगाया गया था। रक्त श्राव नहीं रुकने से ममता की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें