महिला को डिजीटल अरेस्ट कर 1.51 लाख रुपये ठगे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतयोगेश जोशी, चम्पावत। एक साइबर ठग ने महिला से डिजीटल अरेस्ट कर 1.51 लाख रुपये की ठगी की। पीड़िता गीता ने 13 अप्रैल को फेसबुक पर गलत कमेंट करने के नाम पर चार किश्तों में पैसे लिए। चम्पावत कोतवाली में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

योगेश जोशी, चम्पावत। साइबर ठग ने महिला को डिजीटल अरेस्ट कर 1.51 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर चम्पावत कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि दुधपोखरा चम्पावत निवासी गीता ने तहरीर में कहा कि बीते 13 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक में गलत कमेंट करने के नाम पर चार किश्तों में 1.51 लाख रुपये की ठगी की। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


